पीएम श्री कंपोजिट (1–8) उच्च प्राथमिक विद्यालय, एलमपुर, लोधा, अलीगढ़ के विद्यार्थियों का NMMS परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिनांक 01 मार्च 2026 को घोषित NMMS (National Means-cum-Merit Scholarship) परीक्षा परिणाम में पीएम श्री कंपोजिट (1–8) उच्च प्राथमिक विद्यालय, एलमपुर, लोधा, अलीगढ़ की चार छात्राओं का चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय, अभिभावकों तथा समस्त शिक्षा परिवार के लिए गर्व का विषय है।
इस परीक्षा में विद्यालय की होनहार छात्रा कुमारी मानसी, पुत्री श्री सुरेंद्र ने जनपद अलीगढ़ में प्रथम स्थान (Rank–1) प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
चयनित छात्राओं का विवरण निम्नवत् है —
  1. कुमारी मानसी, पुत्री श्री सुरेंद्र — जनपद रैंक 1
  2. कुमारी लवली, पुत्री श्री सुरेश कुमार — रैंक 29
  3. कुमारी तमन्ना, पुत्री श्री राजेश कुमार — रैंक 30
  4. कुमारी दिव्या, पुत्री श्री मनोज कुमार — रैंक 32
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कुमारी मानसी ने इससे पूर्व राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त अगस्त माह में माननीय मुख्यमंत्री जी के अलीगढ़ आगमन के अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भी कुमारी मानसी ने अपने विज्ञान मॉडल को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया था।
हाल ही में आयोजित मीना मंच के अंतर्गत “बाल उत्सव 2.0” कार्यक्रम में भी कुमारी मानसी का मंडल स्तर पर चयन हुआ है। अब वह प्रदेश स्तर पर बाल उत्सव 2.0 में जनपद अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

APPRECIATION BY BSA ON 7 MAR 2024 ON THE OCCASION OF WOMEN'S DAY FOR BEST PERFORMER IN SWACHHTA PROGRAMME

FACILITATION PROGRAMME BY BSA ON 19 FEB 2024 FOR SELECTION OF 04 STUDENTS OF PM SHRI SCHOOL, ELAMPUR, ALIGARH IN NMMS SCHOLARSHIP 2022-23